
ज्योतिष के अनुसार जब शनि देव किसी भी राशि के चंद्रमा से 12वें, 1वें और 2वें भाव में गोचर करते हैं, तो यह समय “साढ़े साती” कहलाता है। साढ़े साती कुल 7 साल 6 महीने (ढाई साल × 3 चरण) का होता है। कन्या राशि वालों के लिए यह काल थोड़ा कठिन माना जाता है क्योंकि कन्या राशि का स्वामी बुध है, जो तेज, उत्साही, युवा और आवेगी ग्रह है, जबकि शनि धीमा, संयमी, वृद्ध और अनुशासन प्रिय ग्रह है। इन दोनों ग्रहों की प्रकृति एक-दूसरे से बिलकुल विपरीत होती है, जिससे यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आता है।
इस लेख में हम कन्या राशि पर साढ़े साती के तीनों चरणों को सरल भाषा में समझेंगे – कौन कौन सी चुनौतियां सामने आ सकती है, क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
कन्या राशि साढ़े साती 2025 वर्तमान स्थिति
28 अगस्त 2036 को शनि सिंह राशि में गोचर करेगा, तबसे कन्या राशि के लिए शनि की साढ़े साती प्रारंभ होगी तथा 11 दिसम्बर 2043 को समाप्त होगी। ढाई साल के लिए शनि की स्थिति कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगी। जिससे धन और करियर में उन्नति होगी, स्वास्थ में लाभ होगा और जीवन की सभी बाधाएं दूर होगी। जातक को शनि को खुश करने के उपाय करना चाहिए।
राशि: कन्या राशि साढ़े साती 2025 से 2116
नोट: तीसरे कॉलम में शनि राशि की स्थिति को बताया गया है, जो शनि साढ़े साती के समय रहेगी।
क्रम संख्या | साढे साती/ पनौती | शनि राशि | आरंभ तिथि | समाप्ति तिथि | चरण |
---|---|---|---|---|---|
1 | छोटी पनौती | मेष | शनिवार, अप्रैल 18, 1998 | मंगलवार, जून 6, 2000 | |
2 | साढ़े साती | सिंह | बुधवार, नवम्बर 1, 2006 | बुधवार, जनवरी 10, 2007 | उदय |
3 | साढ़े साती | सिंह | सोमवार, जुलाई 16, 2007 | बुधवार, सितम्बर 9, 2009 | उदय |
4 | साढ़े साती | कन्या | गुरुवार, सितम्बर 10, 2009 | सोमवार, नवम्बर 14, 2011 | शिखर |
5 | साढ़े साती | तुला | मंगलवार, नवम्बर 15, 2011 | मंगलवार, मई 15, 2012 | अस्त |
6 | साढ़े साती | कन्या | बुधवार, मई 16, 2012 | शुक्रवार, अगस्त 3, 2012 | शिखर |
7 | साढ़े साती | तुला | शनिवार, अगस्त 4, 2012 | रविवार, नवम्बर 2, 2014 | अस्त |
8 | छोटी पनौती | धनु | शुक्रवार, जनवरी 27, 2017 | मंगलवार, जून 20, 2017 | |
9 | छोटी पनौती | धनु | शुक्रवार, अक्टूबर 27, 2017 | गुरुवार, जनवरी 23, 2020 | |
10 | छोटी पनौती | मेष | गुरुवार, जून 3, 2027 | मंगलवार, अक्टूबर 19, 2027 | |
11 | छोटी पनौती | मेष | गुरुवार, फ़रवरी 24, 2028 | मंगलवार, अगस्त 7, 2029 | |
12 | छोटी पनौती | मेष | शनिवार, अक्टूबर 6, 2029 | मंगलवार, अप्रैल 16, 2030 | |
13 | साढ़े साती | सिंह | गुरुवार, अगस्त 28, 2036 | शुक्रवार, अक्टूबर 22, 2038 | उदय |
14 | साढ़े साती | कन्या | शनिवार, अक्टूबर 23, 2038 | मंगलवार, अप्रैल 5, 2039 | शिखर |
15 | साढ़े साती | सिंह | बुधवार, अप्रैल 6, 2039 | मंगलवार, जुलाई 12, 2039 | उदय |
16 | साढ़े साती | कन्या | बुधवार, जुलाई 13, 2039 | रविवार, जनवरी 27, 2041 | शिखर |
17 | साढ़े साती | तुला | सोमवार, जनवरी 28, 2041 | मंगलवार, फ़रवरी 5, 2041 | अस्त |
18 | साढ़े साती | कन्या | बुधवार, फ़रवरी 6, 2041 | बुधवार, सितम्बर 25, 2041 | शिखर |
19 | साढ़े साती | तुला | गुरुवार, सितम्बर 26, 2041 | शुक्रवार, दिसम्बर 11, 2043 | अस्त |
20 | साढ़े साती | तुला | गुरुवार, जून 23, 2044 | सोमवार, अगस्त 29, 2044 | अस्त |
21 | छोटी पनौती | धनु | शनिवार, दिसम्बर 8, 2046 | शनिवार, मार्च 6, 2049 | |
22 | छोटी पनौती | धनु | शनिवार, जुलाई 10, 2049 | शुक्रवार, दिसम्बर 3, 2049 | |
23 | छोटी पनौती | मेष | शनिवार, अप्रैल 7, 2057 | मंगलवार, मई 27, 2059 | |
24 | साढ़े साती | सिंह | मंगलवार, अक्टूबर 13, 2065 | बुधवार, फ़रवरी 3, 2066 | उदय |
25 | साढ़े साती | सिंह | शनिवार, जुलाई 3, 2066 | बुधवार, अगस्त 29, 2068 | उदय |
26 | साढ़े साती | कन्या | गुरुवार, अगस्त 30, 2068 | मंगलवार, नवम्बर 4, 2070 | शिखर |
27 | साढ़े साती | तुला | बुधवार, नवम्बर 5, 2070 | रविवार, फ़रवरी 5, 2073 | अस्त |
28 | साढ़े साती | तुला | शुक्रवार, मार्च 31, 2073 | सोमवार, अक्टूबर 23, 2073 | अस्त |
29 | छोटी पनौती | धनु | शुक्रवार, जनवरी 17, 2076 | शुक्रवार, जुलाई 10, 2076 | |
30 | छोटी पनौती | धनु | सोमवार, अक्टूबर 12, 2076 | शनिवार, जनवरी 14, 2079 | |
31 | छोटी पनौती | मेष | बुधवार, मई 22, 2086 | शनिवार, नवम्बर 9, 2086 | |
32 | छोटी पनौती | मेष | शनिवार, फ़रवरी 8, 2087 | शनिवार, जुलाई 17, 2088 | |
33 | छोटी पनौती | मेष | रविवार, अक्टूबर 31, 2088 | मंगलवार, अप्रैल 5, 2089 | |
34 | साढ़े साती | सिंह | शुक्रवार, अगस्त 19, 2095 | शुक्रवार, अक्टूबर 11, 2097 | उदय |
35 | साढ़े साती | कन्या | शनिवार, अक्टूबर 12, 2097 | शुक्रवार, मई 2, 2098 | शिखर |
36 | साढ़े साती | सिंह | शनिवार, मई 3, 2098 | गुरुवार, जून 19, 2098 | उदय |
37 | साढ़े साती | कन्या | शुक्रवार, जून 20, 2098 | शुक्रवार, दिसम्बर 25, 2099 | शिखर |
38 | साढ़े साती | तुला | शनिवार, दिसम्बर 26, 2099 | बुधवार, मार्च 17, 2100 | अस्त |
39 | साढ़े साती | कन्या | गुरुवार, मार्च 18, 2100 | गुरुवार, सितम्बर 16, 2100 | शिखर |
40 | साढ़े साती | तुला | शुक्रवार, सितम्बर 17, 2100 | शनिवार, दिसम्बर 2, 2102 | अस्त |
41 | छोटी पनौती | धनु | सोमवार, नवम्बर 30, 2105 | शुक्रवार, फ़रवरी 24, 2108 | |
42 | छोटी पनौती | धनु | रविवार, जुलाई 29, 2108 | गुरुवार, नवम्बर 22, 2108 | |
43 | छोटी पनौती | मेष | सोमवार, मार्च 30, 2116 | बुधवार, मई 18, 2118 |
साढ़े साती का पहला चरण – उदय चरण
इस चरण में शनि आपकी चंद्र राशि से 12वें भाव में सिंह राशि में गोचर करेगा। यह साढ़े साती का आरम्भिक चरण होता है जिसे उदय चरण भी कहते है। इस समय आपको अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, आर्थिक नुकसान और गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह तनाव की स्थिति बन सकती है। इस काल में आपको तनाव, डिप्रेशन, क्रोध जैसी मानसिक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस ढाई साल में कभी कभी स्वस्थ संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य होते है जो शनि के का दुश्मन ग्रह है, जिससे कन्या राशि के लिए साढ़े साती का पहला चरण कठिन साबित होता है।
क्या करें:
- खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- जोखिम भरे निर्णयों से बचें।
- मेहनत को अपना हथियार बनाएं।
- धैर्य रखे और सही समय का इंतजार करे।
- खाद्य पदार्थ का दान करे।
साढ़े साती का दूसरा चरण – शिखर चरण
जब शनि आपकी चंद्र राशि (पहले भाव) में गोचर करता है तो साढ़े साती का दूसरा चरण प्रारंभ होता है जिसे शिखर चरण भी कहते है। यह सबसे कठिन चरण होता है क्योंकि शनि अब आपकी जन्म राशि (कन्या) में गोचर करता है। इस समय मानसिक तनाव, अवसाद, आत्मविश्वास में कमी और सेहत संबंधी परेशानियाँ सामने आती हैं। जातक को वैवाहिक जीवन या रिलेशन को बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान जातक पर ईर्ष्या, क्रोध जैसी भावनाएं हावी रहती है, आपका चरित्र धूमिल हो सकता है। इस चरण में शनि जन्म के चंद्रमा के साथ होता है, जो स्वास्थ और घरेलू समस्याओं को जन्म देता है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत का फल नहीं मिलेगा, दैनिक आय में कमी आ सकती है।
क्या करें:
- मानसिक शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित योग और ध्यान करें।
- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और व्यायाम अवश्य करे।
- दूसरों की बातों से जल्दी आवेशित न हों।
- इस समय धैर्य रखे और संतोषपूर्वक स्थिति को समझने की कोशिश करे।
- शनि मंत्र का जाप या शनिवार को दान करें।
- अपने रिलेशन के प्रति ज्यादा सचेत रहे और किसी भी गलतफहमी को बात कर सुलझाए।
साढ़े साती का तीसरा चरण – अस्त चरण
यह साढ़े साती का अंतिम चरण होगा जिससे इसे अस्त चरण भी कहते है। इस चरण में शनि जन्म के चंद्र से दूसरे भाव में यानी तुला राशि में गोचर करेगा, इस दौरान कुछ राहत जरूर मिलेगी क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र है जो शनि के मित्र हैं, जिससे ऊर्जा थोड़ी संतुलित होती है। लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं और पारिवारिक मतभेद या गलतफहमियाँ बनी रहेंगी। यह काल खंड खतरे को भी दर्शाता है इसलिए गाड़ी चलाते वक्त विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इस काल में अचानक वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह नकारात्मक प्रभाव डालेगा इसलिए विद्यार्थी को थोड़े और परिश्रम करना चाहिए, ताकि वो अपनी पिछली स्थिति बनाए रख सके।
क्या करें:
- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
- फिजूल खर्च से बचें।
- मन और स्वभाव को शांत रखने के लिए योग और ध्यान करे।
- अपने परिवार और रिश्तों में समरसता और स्पष्टता बनाए रखें।
- वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम से बचें।
- मांस मदिरा के सेवन से बचे।
- शनि को प्रसन्न करने के उपाय करे।
कन्या राशि साढ़े साती के लिए शुभ उपाय:
- शनिवार को काली उड़द, तिल या लोहे से बनी वस्तु का दान करें।
- प्रतिदिन शनि मंत्र “ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः” का जप करे।
- हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करें, क्योंकि मंगल हनुमान जी के कारक हैं।
- शनिदेव के मंदिर जाकर दीपक जलाएं।
- 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करे।
- शनि रत्न नीलम को अंगूठी में धारण करे।
- कौवों और गयो को भोजन खिलाए।
- मांसाहार और नशे से दूर रहें।